#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पावन तीर्थ स्थल मखौड़ा धाम में चल रही श्री राम कथा के दौरान माता सीता का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “सीताराम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में परम पूज्य विन्दुगाधाचार्य और महन्त देवेन्द्रप्रसादाचार्य महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका मानस मंदाकिनी डॉ. रागिनी ने माता सीता के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता सीता त्याग, समर्पण और मर्यादा की प्रतिमूर्ति हैं, जिनका जीवन समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर सूर्य नारायण दास वैदिक जी महाराज, बड़ा भक्तमाल से पधारे महन्त अवधेश दास जी महाराज और नागा राम लखन दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। हनुमानगढ़ी अयोध्या से संकट मोचन समिति के अध्यक्ष महन्त संजय दास महाराज, हेमंत दास महाराज और चंचल दास महाराज (मामा जी के शिष्य) ने भी कथा में सहभागिता की और भक्तों को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम में राम शंकर दास रामायणी जी महाराज, रामकृष्ण दास रामायणी महाराज, ज्योति गुरुजी, पंडित विष्णु देवाचार्य जी महाराज, अनिरुद्ध शुक्ला जी, रघुनाथ दास शास्त्री जी महाराज, वाजपेई (अयोध्या), आचार्य सुरेश पाठक जी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. विजय बहादुर सिंह और अंजनी पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवकुमार दास, राजवीर दास, गणेश दास, छोटू दास, मानस दास, श्यामसुंदर दास और हर्ष दास समेत अन्य सेवकों का विशेष योगदान रहा। माता सीता के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मखौड़ा धाम भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथा का क्रम आगे भी इसी तरह भक्ति और श्रद्धा के साथ जारी रहेगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मखौड़ा धाम में सीता जन्मोत्सव मनाया गया:श्री राम कथा के दौरान उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












