बरगदवा थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव में गुरुवार की सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रेशमी के रूप में हुई है, जो बरगदवा स्थित आइडियल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा थी। उसके पिता आलमदिन दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां और दोनों बड़े भाई अफजल व अकबर सुबह करीब सात बजे मसूर की कटाई के लिए खेत गए थे। करीब 11 बजे बड़ा भाई अफजल जब घर लौटा, तो उसने रेशमी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने दरवाजा पीटना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो रेशमी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। वहीं, बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घर में फंदे से लटकी मिली 15 साल की छात्रा:बरगदवा में परिजन खेत से लौटे तो दरवाजा तोड़कर देखा, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











