बहराइच में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को एक भंडारे का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप चौक, केडीसी तिराहा के निकट हुए इस प्रसाद वितरण समारोह में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। न्याय प्रिय पार्टी के संस्थापक पं. राजकुमार बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष पं. पुंडरीक पाण्डेय ने मुख्य अतिथि पं. राजकुमार बाजपेई और उनकी टीम को सामूहिक रूप से श्री रामनामी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ स्थानीय मंदिर के पुजारी द्वारा पवन पुत्र के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और चंदन से पूजन-अर्चन तथा हनुमत स्तवन किया गया। मुख्य अतिथि पं. राजकुमार बाजपेई के साथ विशिष्ट अतिथि पं. अनिल बाजपेई, अनिल त्रिपाठी, डॉ. राजेश तिवारी, पं. पुंडरीक पाण्डेय, चंचरीक पाण्डेय, चैतन्य पाण्डेय, आदर्श शुक्ल, पंकज दीक्षित, महेंद्र अवस्थी, माही विष्णु शंकर पाण्डेय, सौरभ सिंह, कान्हा पाण्डेय, साकेत तिवारी, अतुल अवस्थी, शिवेंद्र बाजपेई, पंकज बाजपेई, संतोष त्रिपाठी, अभिषेक चौबे, हर्षित त्रिपाठी, दीपक मिश्र, विकास त्रिपाठी, सत्यम मिश्र, राजन यादव और पिंटू पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक भोग लगाया। आयोजनकर्ता विकास जायसवाल ‘धोनी’ ने स्थानीय जरूरतमंदों और सभी अतिथियों को पं. राजकुमार बाजपेई और पं. पुंडरीक पाण्डेय के साथ मिलकर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
बाला सराय में ज्येष्ठ मंगलवार पर भंडारे का आयोजन:पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












