श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर मंगलवार को थाना सोनवा की चौकी नासिरगंज में बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना तथा लोगों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी और भय को दूर करना था। बैठक में क्षेत्र के पीस कमेटी सदस्य, धर्मगुरु और अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें कानून व्यवस्था तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति और अमन-चैन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। बैठक के बाद कस्बा नासिरगंज और लक्ष्मणनगर में भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बकरीद से पहले नासिरगंज चौकी पर पीस कमेटी की बैठक:श्रावस्ती में थाना सोनवा क्षेत्र में सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












