HomeHealth & Fitnessसीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

  • मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए प्रत्येक माह आंगनवाडी केन्द्रों पर पंजीकृत समस्त बच्चों का वजन करते हुए उसकी त्रुटिरहित फीड़िंग पोषण ट्रैकर एप पर करना सुनिश्चित करें, किसी भी दशा में बिना वजन लिये फीडिंग न की जाये

मुजफ्फरनगर । मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति (जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स समिति)/जिला निगरानी समिति (अनुपूरक पुष्टाहार)/जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स (हॉट कुक्ड मील) की समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।

बैठक में निर्धारित पी0पी0टी0 के अनुसार जनपद में पोषण अभियान के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों, सैम एवं मैम बच्चो की स्थिति एवं पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों की फीडिंग आदि की समीक्षा करते हुए विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गये। आंगनवाडी केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों के वजन की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये गये कि प्रत्येक माह आंगनवाडी केन्द्रों पर पंजीकृत समस्त बच्चों का वजन करते हुए उसकी त्रुटिरहित फीड़िंग पोषण ट्रैकर एप पर करना सुनिश्चित करें, किसी भी दशा में बिना वजन लिये फीडिंग न की जाये अथवा सुधार दिखाने हेतु त्रुटिपूर्ण फीडिंग न की जाये। 

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को प्रत्येक माह 10 प्रतिशत एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को 20 प्रतिशत आंगनवाडी केन्द्रों पर अपने समक्ष वजन कराने के निर्देश दिए। हॉटकुक्ड मील योजनान्तर्गत आंगनवाडी केन्द्रों पर 21 दिन से कम हॉटकुक्ड मील उपलब्ध कराने पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी को सैम/मैम बच्चों की त्रुटिरहित रिपोर्टिंग करने तथा सैम बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी को निर्देशित किया गया कि आंगनवाडी केन्द्रों पर जिन कार्यो को कराये जाने की आवश्यकता है उन्हें ग्राम प्रधान/सचिव/खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कराकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात् आंगनवाडी केन्द्र खुलने से पूर्व उन कार्यो का पूर्ण करा लें। 

निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र पर कमी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।  बैठक में सुशील कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी एवं समस्त मुख्य सेविका द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments