Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा के बगहवा में गंदगी:सफाई न होने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन पर...

इटवा के बगहवा में गंदगी:सफाई न होने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप


विकास क्षेत्र इटवा के ग्राम बगहवा में महीनों से सफाई न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। गांव की नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी महीनों से गांव नहीं आ रहा है, जिसके चलते नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कई बार सफाई कर्मी से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस अनदेखी के कारण गांव के अलग-अलग हिस्सों में जगह-जगह गंदगी फैल रही है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों में बब्बू सिंह, राजेश सिंह, विकास सिंह, राकेश सिंह और शिवा जीत सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी मीडिया के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगाई गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments