Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में बिजली का तार टूटा, सड़क पर करंट फैला:लोगों को सचेत...

नासिरगंज में बिजली का तार टूटा, सड़क पर करंट फैला:लोगों को सचेत कर बड़ा हादसा टाला गया


श्रावस्ती के नासिरगंज पुलिस चौकी के पास रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक एक बिजली का केबल टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। केबल टूटने के बाद भी लगभग आधे घंटे तक बिजली की आपूर्ति चालू रही। तार सड़क पर बिखरा पड़ा था और उसमें करंट दौड़ रहा था, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सूझबूझ दिखाई। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए रास्ते के दोनों ओर से आ रहे लोगों और वाहनों को रुकवाया। उन्होंने सभी को खतरे के प्रति आगाह किया और संभावित दुर्घटना को टालने में मदद की। लोगों ने लगातार बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों, जिनमें सुभानल्लाह और शाबान भी शामिल थे, ने सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments