ठूठीबारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चंदन नदी के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर संजय पुत्र दीनानाथ, निवासी रामनगर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई रामबचन गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सामान्य नहीं है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि संजय की शादी वर्ष 2013 में पिपरा गांव में हुई थी, लेकिन करीब चार साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में चंदन नदी किनारे युवक का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, 4 साल पहले छोड़कर जा चुकी है पत्नी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












