सिद्धार्थनगर जिले के खुनियांव ब्लॉक स्थित मैनभरिया ग्राम पंचायत में 26 अप्रैल 2026 को ‘मैनभरिया प्रीमियर लीग’ (MPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खेल मैदान में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन सहायक अध्यापक राकेश कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आपसी भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मुख्य धारा में लाने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र मौर्य, आमिर, संतोष चौधरी, हाशिम, मेहताब और रिंकू ने विशेष भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में अब तक कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को विकसित करना और युवाओं को नशा व अन्य कुरीतियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष सद्दाम, उपाध्यक्ष महताब, कोषाध्यक्ष हाशिम और सहयोगी जवाहिर प्रधान हैं। आने वाले दिनों में इस टूर्नामेंट के कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।
मैनभरिया में MPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज:सहायक अध्यापक राकेश चौधरी ने किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












