बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब किशोर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मोतीपुर गांव निवासी अफसर का पुत्र मोहम्मद अशफाक अपने चार दोस्तों के साथ बिछपरी सरयू नहर के धोबी घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसे गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने अशफाक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर की अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो पाए। कुछ ही देर में किशोर पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत खोजबीन शुरू की गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अशफाक का शव नहर से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बहराइच भेज दिया। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि परिजन शुरुआत में शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे, लेकिन समझाने के बाद देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मोतीपुर में नहर में डूबकर किशोर की मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, अचानक पैर फिसलने से हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












