नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड संत रविदास नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने मां काली जी के स्थान पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण सरकार और नगर पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और स्थल का स्वरूप अधिक आकर्षक बन सके। इस निरीक्षण के दौरान प्रमोद गौतम, मुन्नू राम, ओम प्रकाश, राशि, धर्मेंद्र गौतम, केशराम गौतम, गोवर्धन गौतम, रामू गौतम, शिवपूजन गौतम सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रह
बढ़नी चाफा में सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण:चेयरमैन ने गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












