#बस्ती_न्यूज
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के माल गोदाम पर ट्रक यूनियन की हड़ताल को शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय 28 जून, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती में आयोजित एक बैठक के बाद लिया गया, जिसमें अधिकारियों और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई। इसमें सीओ सदर बस्ती सत्येंद्र भूषण तिवारी, एसडीएम सदर बस्ती शत्रुघ्न पाठक, थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) बस्ती के अधिकारी, फर्टिलाइजर और सीमेंट कंपनियों के डीलर व प्रतिनिधि तथा निरीक्षक राशिद बैग मिर्जा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। मुख्य मुद्दा माल ढुलाई से संबंधित किराए का निर्धारण था। सीमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर किराया निर्धारित करने के आश्वासन पर हड़ताल को शनिवार तक के लिए निरस्त किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती माल गोदाम पर ट्रक यूनियन की हड़ताल:अधिकारियों की मध्यस्थता से शनिवार तक स्थगित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












