बहराइच के कटी चौराहा स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में रविवार दोपहर क्षेत्रीय वन अधिकारी के दफ्तर में आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्रीय वन अधिकारी शाकिब अंसारी के कार्यालय में हुई। छुट्टी का दिन होने के कारण उस समय दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था। परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने धुआं और आग की लपटें देखकर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कार्यालय में रखे दो ड्रोन, ट्रैपिंग कैमरे, कंप्यूटर सेट, एयर कंडीशनर (एसी) और फर्नीचर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारी शाकिब हसन ने बताया कि आग से कार्यालय में रखे ट्रैपिंग कैमरे और ड्रोन जल गए हैं। उन्होंने अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की पुष्टि की।
बहराइच वन कार्यालय में लगी आग:क्षेत्रीय अधिकारी के दफ्तर में रखे ड्रोन और ट्रैपिंग कैमरे जले, 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ
RELATED ARTICLES












