Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:बहराइच में अचानक तेज...

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:बहराइच में अचानक तेज वोल्टेज आने से हुआ हादसा


बहराइच के जरवल रोड इलाके में स्थित ग्राम पंचायत रेवढ़ा के मजरा औवरी में रविवार शाम करंट लगने से युवक रियाज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक तेज वोल्टेज आने के कारण यह हादसा हुआ, जब युवक घर में बिजली का उपकरण उठा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में लगा ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब चल रहा था और फेस बदलने का काम किया जा रहा था। रविवार शाम को अचानक बिजली का वोल्टेज अत्यधिक बढ़ गया, जिससे गांव के कई विद्युत उपकरण जल गए। इसी दौरान रियाज अपने घर में एक बिजली का उपकरण उठा रहे थे और तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से रियाज गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रियाज को मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments