HomeHealth & Fitnessवीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय कल्याण मंच ने रविवार को गोसाईगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय रतन पैलेस में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद कुमार रावत ने की, जिसमें प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून 2026 को अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती हर वर्ष की भांति मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत, सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 30 जून की सुबह खुर्दही अंडरपास के निकट एकत्रित होंगे। वहां से वे अपने वाहनों से सिकंदर बाग चौराहा, लखनऊ स्थित वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेंगे।

प्रतिमा स्थल पर वीरांगना ऊदा देवी पासी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद, उनके अद्वितीय शौर्य, बलिदान और देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान पर एक विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इसमें वक्ता उनके प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर, उपस्थित लोग वीरांगना ऊदा देवी के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, समानता तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। राष्ट्रीय कल्याण मंच के अध्यक्ष अनोद रावत और प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments