HomeHealth & Fitnessभूसे से भरा ट्रक पलटा, किसान पथ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक लगा...

भूसे से भरा ट्रक पलटा, किसान पथ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक लगा लंबा जाम

गोसाईगंज लखनऊ। रविवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दुलारमऊ गांव के पास भूसे से लदी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सुल्तानपुर रोड पर खुर्दही से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। किसान पथ पर भूसे से ओवर लोड ट्रक पलटने से  किसानपथ पर तो जाम लगा ही साथ ही लखनऊ-सुलतानपुर रोड पर खुर्दही से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जाम के दौरान मौके पर कोई भी यातायात कर्मी मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर गोसाईगंज पुलिस पहले कबीरपुर कट पर पहुंची। इसके काफी देर बाद यातायात उपनिरीक्षक दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कबीरपुर कट से मुड़ने वाले वाहनों को रोक दिया। 

यातायात उपनिरीक्षक ने वाहन चालकों को करीब दो किलोमीटर घूमकर जाने को कहा, जिस पर कई लोगों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि अर्जुनगंज, अहिमामऊ, एचसीएल, खुर्दही और कबीरपुर क्षेत्र में यातायात कर्मियों की लापरवाही से आए दिन जाम लगता है। 

लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस तभी सक्रिय होती है जब जाम लग जाता है। यदि पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तो ऐसी स्थिति न बने।इस संबंध में यातायात निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि ट्रक पलटने से जाम लग गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments