HomeHealth & Fitnessराजधानी गुवाहाटी के मठघरिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवतियों की मौत

राजधानी गुवाहाटी के मठघरिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवतियों की मौत

गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी के मठघरिया क्षेत्र में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवतियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों में एक युवती की पहचान आकांक्षा सैकिया के रूप में हुई है, जो चराईदेव जिले की निवासी थी। अन्य दो युवतियों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments