Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)न्यायमूर्ति हृदेश श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण:पायकपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,...

न्यायमूर्ति हृदेश श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण:पायकपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, प्रकृति के महत्व पर जोर दिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित पायकपुर गांव में रविवार को न्यायमूर्ति हृदेश श्रीवास्तव ने अपने पैतृक आवास पर आंवले का पौधा रोपित किया। यह पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने प्रकृति के महत्व पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति श्रीवास्तव अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने कथा श्रवण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर बृजेश श्रीवास्तव (अधिवक्ता), अनुज श्रीवास्तव (सोनू), विजय प्रकाश चतुर्वेदी, विजय कांत चतुर्वेदी, सुरेश श्रीवाराव, पम्पू श्रीवास्तव, राम मिलन, मंटू श्रीवास्तव, यश श्रीवास्तव और अंशू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments