*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशानुसार आयोजित *थाना समाधान दिवस* के अवसर पर *थाना ललिया एवं थाना महराजगंज तराई* में *क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी.के. श्रीवास्तव* द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से *राजस्व (भूमि विवाद)* एवं *पुलिस विभाग* से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों सहित अन्य मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी, उ0नि0गण, राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल, पुलिस कर्मी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं फरियादी उपस्थित रहे।*












