Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटहल तोड़ने, बकरी चराने पर 19 महिलाओं का चालान:पुरन्दरपुर में पुलिस की...

कटहल तोड़ने, बकरी चराने पर 19 महिलाओं का चालान:पुरन्दरपुर में पुलिस की कार्रवाई


पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में कटहल तोड़ने और बकरी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर कुल 19 महिलाओं का चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये विवाद क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कटहल तोड़ने और खेत में बकरी चले जाने जैसी छोटी बातों को लेकर शुरू हुए थे। इन मामूली बातों पर दोनों पक्ष आपस में फौजदारी पर उतारू हो गए थे, जिससे इलाके में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। स्थिति को देखते हुए और इलाके में शांति व्यवस्था भंग होने के खतरे को टालने के लिए पुलिस टीम ने हस्तक्षेप किया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मामलों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments