HomeHealth & Fitnessबागपत से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी एवं सुधांशु...

बागपत से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी एवं सुधांशु सोम को उसी पाकिस्तान गैंग से लगातार धमकियां

लखनऊ । श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष एवं मुख्यवादी पक्षकार पूज्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज तथा श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधांशु सोम को पिछले कई दिनों से पाकिस्तान स्थित  गैंग/आतंकी तत्वों द्वारा लगातार जान से मारने एवं बम से उड़ाने की गंभीर धमकियां मिल रही हैं।

बताया गया है कि  22 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर पहली बार धमकी भरा फोन एवं वॉइस संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद से लगातार कॉल और वॉइस एसएमएस के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं। धमकी देने वाला व्यक्ति स्वयं को पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग का सदस्य बताते हुए मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहा है।

उक्त घटनाक्रम के बीच हाल ही में उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा जिन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जनपद बागपत निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान तथा दिल्ली निवासी समीर खान के नाम सामने आए हैं, जिससे इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

इस संबंध में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस महानिदेशक, एडीजी (कानून व्यवस्था), एटीएस, पुलिस आयुक्त प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों को लिखित शिकायत भेजकर तत्काल सुरक्षा प्रदान करने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित पुलिस प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments