Homeक्राइम (Crime)AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी, NDA...

AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी, NDA की संख्या बढ़कर 148

नई दिल्ली में सोमवार को राज्यसभा में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब चेयरमैन सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को औपचारिक स्वीकृति दे दी। इस फैसले के बाद उच्च सदन में AAP की संख्या घटकर मात्र तीन रह गई है।

BJP और NDA को मिला संख्यात्मक लाभ

इस राजनीतिक बदलाव का सीधा फायदा BJP को हुआ है, जिसकी राज्यसभा में ताकत बढ़कर 113 हो गई है। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कुल आंकड़ा अब 148 तक पहुंच गया है। जिन सांसदों ने BJP का दामन थामा है, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब इन सभी के नाम BJP सांसदों के रूप में दर्ज हो चुके हैं।

Also Read: ‘AAP सिद्धांतों से भटक चुकी है …’, इस्तीफे के बाद बोली स्वाति मालीवाल

चेयरमैन से मिली मान्यता, AAP ने जताया विरोध

सूत्रों के मुताबिक, इन सातों सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा चेयरमैन से अनुरोध किया था कि उन्हें BJP सदस्य के रूप में मान्यता दी जाए, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले AAP ने इन सांसदों के खिलाफ याचिका दाखिल कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी।

AAP का आरोप और नेताओं का पलटवार

AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा था कि जो नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाते हैं, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। वहीं, BJP में शामिल हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)