Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत:घर में सोते समय...

बहराइच में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत:घर में सोते समय काटा, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम


बहराइच के मोतीपुर इलाके में देर रात एक दंपती को जहरीले सांप ने डस लिया। घर में सो रहे पति-पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पडरिया ग्राम में हुई। रविवार रात खाना खाने के बाद सुनील अपनी पत्नी सपना के साथ जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और कमरे में सांप को देखकर हैरान रह गए। सांप के डसने से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को परिजन आनन-फानन में देर रात बहराइच जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। मृतक सुनील के पिता गोरखनाथ ने बताया कि सुनील भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। उन्होंने कहा कि रात को सभी ने एक साथ खाना खाया था और फिर अपने-अपने कमरों में चले गए। देर रात अचानक बहू और बेटे के चीखने की आवाज सुनकर वे दौड़े और सांप को देखकर दोनों को अस्पताल ले आए थे। नगर कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments