Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से मारपीट में दंपती गिरफ्तार:आम तोड़ने पर बांधकर पीटा था, चौक...

नाबालिग से मारपीट में दंपती गिरफ्तार:आम तोड़ने पर बांधकर पीटा था, चौक पुलिस ने की कार्रवाई


महराजगंज के थाना चौक क्षेत्र में एक नाबालिग बालक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। यह घटना 28 अप्रैल को हुई, जब बालक आम तोड़ने के लिए एक खेत में गया था। पीड़ित बालक कक्षा 6 का छात्र है और थाना चौक क्षेत्र का निवासी है। 28 अप्रैल को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन स्कूल न जाकर आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया। खेत में सरिता देवी घास काट रही थीं। आम तोड़ने की बात को लेकर सरिता देवी और उनके पति रामनाथ ने बालक को बांधकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनाथ और सरिता देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments