Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेलौहा मदरसा में टीबी स्क्रीनिंग, 10 छात्र रेफर:टीबी मुक्त अभियान के तहत...

बेलौहा मदरसा में टीबी स्क्रीनिंग, 10 छात्र रेफर:टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने की जांच


सिद्धार्थनगर में सोमवार को दारुल उलूम गौसिया मदरसा बेलौहा में टीबी मुक्त अभियान के तहत एक विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया। इस दौरान मदरसे में रह रहे छात्रों का हैंडहोल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। स्क्रीनिंग के दौरान, 10 संदिग्ध छात्रों को चिन्हित किया गया। इन छात्रों को आगे की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेसरहा रेफर किया गया है। वहां उनकी बलगम जांच की जाएगी ताकि टीबी की पुष्टि हो सके। शिविर में एमओटीसी डॉ. सहनवाज खान ने छात्रों को टीबी के लक्षणों जैसे लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टीबी से बचाव के उपायों पर भी छात्रों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसटीएलएस आशीष पांडेय, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजाशंकर तिवारी और वार्ड बॉय मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के तहत इस तरह की स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है। इसका उद्देश्य समय रहते मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार करना और क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments