श्रावस्ती जनपद में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिला टॉपर नौशाद को सम्मानित किया गया। ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर की ओर से मंगलवार को बन्ठिहवा चौराहे पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नौशाद को मेडल और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी दद्दन खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने नौशाद को उपहार भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया। यह सम्मान समारोह कोचिंग सेंटर के संचालक विपिन पांडेय द्वारा आयोजित किया गया था। गवर्नमेंट हाई स्कूल बन्ठिहवा, सिरसिया के छात्र नौशाद ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जो कि विकासखंड सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिटकहवा के मजरा बन्ठिहवा गांव के निवासी हैं। उन्होंने 600 में से 570 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत के साथ पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता सीमित संसाधनों के बावजूद मिली है, जिसने सभी को प्रभावित किया। नौशाद के पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं। उनके परिवार के सहयोग और नौशाद की कड़ी मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नौशाद की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बताया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी नौशाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रावस्ती में हाईस्कूल टॉपर छात्र का सम्मान:95% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












