HomeHealth & Fitnessनवयुग कन्या महाविद्यालय की तीन वरिष्ठ विदुषी शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त

नवयुग कन्या महाविद्यालय की तीन वरिष्ठ विदुषी शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय की लुआक्टा इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में तीन अत्यंत वरिष्ठ, मूर्धन्य एवं सम्मानित शिक्षिकाओं—डॉ.गीताली रस्तोगी,प्रो.ऋचा शुक्ला एवं प्रो.मंजुला यादव—के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य,गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह इन विदुषी शिक्षिकाओं द्वारा संस्थान के उन्नयन,पठन-पाठन एवं विकास में दीर्घकाल तक दिए गए अद्वितीय, उत्कृष्ट एवं श्लाघनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहीं तीनों शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ,  मोमेंट एवं विशिष्ट प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, प्राचार्या द्वारा निजी तौर पर भी विदा हो रहीं शिक्षिकाओं को विशेष उपहार प्रदान किए गए। विदाई की इस वेला को और अधिक आत्मीय व स्मरणीय बनाते हुए हिंदी विभाग,राजनीति शास्त्र विभाग, जंतु विज्ञान विभाग,रसायन विभाग की ललिता तिवारी तथा कार्यालय कर्मचारियों द्वारा भी विदुषियों को विभिन्न उपहार,स्नेह प्रतीक एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता एवं सम्मान ज्ञापित किया गया।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments