सिद्धार्थनगर। मंगलवार को विकास खंड खेसरहा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के शिक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नीरज कुमार सिंह ने की। बैठक में नवीन नामांकन और कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के कक्षा 6 में प्रवेश (ट्रांजिशन) की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ब्लॉक में ट्रांजिशन शत-प्रतिशत पाया गया, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और इसे सराहनीय उपलब्धि बताया। हालांकि, CWSN बच्चों की नियमित उपस्थिति की समीक्षा में मात्र 65 प्रतिशत उपस्थिति सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे असंतोषजनक बताते हुए शिक्षकों को तत्काल शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 29 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाने और सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य पूर्ण न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षक श्री राम, प्रमोद कुमार गोस्वामी, सतेंद्र चौधरी और श्री राम मंगल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने CWSN शिक्षकों संग की बैठक:कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी, शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












