सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम को शोहरतगढ़ में क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने खुनुवा बाईपास तिराहा, मुख्य बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। सीओ ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। पुलिस टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव और प्रभाकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ में सीओ ने पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च:कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












