महराजगंज में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को 10 हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। यह हादसा बीते 23 अप्रैल को बलुईधुस के पास हुआ था, जिसमें नौशाद, उनकी पत्नी सलेहा खातून और सात माह की बेटी शहजादी की मृत्यु हो गई थी। पूर्व मंत्री सोमवार को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम भारत खण्ड पकड़ी स्थित मृतक नौशाद के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार के सदस्यों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। टिबड़ेवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं और भविष्य में भी हर संभव सरकारी व व्यक्तिगत मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव, हीरालाल जख्मी, अमरनाथ यादव, जाफर सहित कई ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 23 अप्रैल को नौशाद (28 वर्ष) अपनी पत्नी सलेहा खातून (25 वर्ष) और बेटी शहजादी के साथ मोटरसाइकिल से दवा कराने परतावल जा रहे थे। बलुईधुस के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पूर्व मंत्री ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की मदद:सिंदुरिया में परिजनों को ढांढस बंधाया, हर संभव मदद का आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












