Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली के पोखर में मिली भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा:एसडीएम-तहसीलदार ने मौके...

रुधौली के पोखर में मिली भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा:एसडीएम-तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सौंपा, जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के रुधौली विकासखंड के तेलौरा गांव में एक पोखर से भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा मिली है। ग्रामीणों ने प्रतिमा देखकर इसकी सूचना रुधौली पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनोज प्रकाश, तहसीलदार रवि यादव और रुधौली पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने खंडित प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर रुधौली थाने को सौंप दिया। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि प्रतिमा पत्थर की बनी प्रतीत होती है। ऐसा लगता है कि यह मूर्ति कई साल पहले पोखर में विसर्जित की गई थी। प्रतिमा का सिर से ऊपर का हिस्सा गायब है। एसडीएम ने बताया कि मूर्ति की जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है और स्थिति शांतिपूर्ण है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments