#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा ग्राम पंचायत का एक नाबालिग पीड़ित मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। पीड़ित ने थाने और प्रशासन से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए अपनी शर्ट उतारकर शरीर पर बने मारपीट के निशान दिखाए और न्याय की गुहार लगाई। अखिलेश यादव ने पीड़ित की पूरी बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने पीड़ित को पार्टी कार्यालय बुलाकर मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित नाबालिग ने बताया कि वह बिहरा ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच कराने का प्रयास कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर सपा कार्यकर्ता और बिहरा ग्राम पंचायत के प्रधान सहित एक अन्य व्यक्ति ने उसे बेरहमी से पीटा। वहीं, जब नाबालिग ने अपनी चोट अखिलेश यादव को दिखाई तो उन्होंने पूछा कि किसने मारा है। लड़के ने संजय सिंह का नाम लिया तो अखिलेश बोले- देख लीजिए सीएम से स्वजातीय हैं। इसके बाद आज पार्टी कार्यालय में लड़के को मिलने बुलाया है। पीड़ित ने अपने बयान में आरोपी को स्थानीय सांसद का करीबी बताया है। पीड़ित पक्ष ने पहले ही पुलिस अधीक्षक बस्ती को इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से तंग आकर पीड़ित ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग ने अखिलेश यादव से न्याय मांगा:सपा सांसद के करीबी पर मारपीट का आरोप, सपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर मिलने बुलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












