HomeUncategorizedमिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम थाना ललिया द्वारा कस्तूरबा गांधी...

मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम थाना ललिया द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिवपुरा ललिया बच्चियों द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आधारित लघु नाटक किया गया तथा खो -खो की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराकर जागरुक किया गया

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव* के पर्यवेक्षण तथा *थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा थाना ललिया के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शिवपुरा ललिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा *“बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ”* विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया तथा दौड़ एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम प्रभारी उ0 नि0 राम शरण यादव , महिला मुख्य आरक्षी गीता वर्मा, महिला आरक्षी आरती मिश्रा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न एवं साइबर अपराधों (OTP शेयरिंग, फ्रॉड कॉल, बैंकिंग धोखाधड़ी आदि) से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर—1090, 112, 102/108, 181, 1930/155260 एवं 1076—की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन सुनीता मौर्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

*बलरामपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments