श्रावस्ती में आमजन को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधियां उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बैठक में जिलाधिकारी ने वर्षभर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य मिलावटी और मानकविहीन सामग्री की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि अब जांच केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने नगर और सार्वजनिक स्थलों पर खाद्य व औषधि से जुड़ी शिकायतों के लिए विभागीय हेल्पलाइन नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही, फूड सैंपलिंग से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि पिछले पांच वर्षों में जिन दुकानदारों पर बार-बार नियम उल्लंघन के मामले सामने आए हैं, उन्हें डिफाल्टर मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर उनकी दुकानों को सील भी किया जाएगा। जनपद में संचालित अवैध मीट की दुकानों और बिना लाइसेंस चल रही खाद्य दुकानों को सील करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम), आईसीडीएस और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए नियमित निरीक्षण और नमूना संग्रह पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में सूचना बोर्ड लगाने को कहा। आमजन को खाद्य पदार्थों व औषधियों में मिलावट के दुष्परिणामों की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए। जनपद में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य ने एजेंडा प्रस्तुत किया और विभाग के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई।
श्रावस्ती में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा:जिला प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस दुकानों पर होगी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












