नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज पुलिस ने बुधवार को विभिन्न धाराओं में वांछित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहूप सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में थाना नवाबगंज की पुलिस टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजू सोनकर पुत्र मुन्नालाल, मदन पुत्र बलदेव, पवन पुत्र लक्ष्मन (निवासीगण सिपाही लाल पुरवा, ग्राम पंचायत चौगोई बेलाशपुर, थाना नवाबगंज) शामिल हैं। अन्य आरोपियों में सन्तलाल कौलिक पुत्र ठाकुर प्रसाद, सन्तलाल कौलिक पुत्र शिवकुमार कौलिक (दोनों निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना नवाबगंज), श्यामला पुत्र बदल और बिन्देश पुत्र श्यामलाल (दोनों निवासी ग्राम सोनपुर खुर्द दा० सिरसिया, थाना नवाबगंज) शामिल हैं। इन सभी को धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर माननीय उपजिला मजिस्ट्रेट नानपारा के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को मौके पर ही दे दी थी। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हरिनरायण तिवारी, उपनिरीक्षक धन्त्रय कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन प्रसाद चौरसिया, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार 15 और उपदेश शुक्ला शामिल थे।
नवाबगंज पुलिस ने सात आरोपियों को न्यायालय भेजा:विभिन्न धाराओं में वांछित सभी को किया गया पेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












