बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड लगाकर छाया की व्यवस्था करने को भी कहा गया, ताकि राहगीरों को धूप से राहत मिल सके। गोशालाओं की व्यवस्था पर भी सख्ती दिखाते हुए डीएम ने कहा कि गोवंशों के लिए पानी, चारा, छाया और स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी हों। गोशालाओं में साफ-सफाई के साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित जल टंकी निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और नगर क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जहां पानी की सप्लाई बाधित है, वहां प्राथमिकता से समस्या दूर करने को कहा गया।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाने, पात्र लोगों की पहचान कर ऋण उपलब्ध कराने और आवेदन प्रक्रिया सरल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, प्रधानमंत्री आवास योजना, कर वसूली, अवैध अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित सहित नगर निकायों के अधिकारी मौजूद












