HomeUncategorizedमासूम पर हैवानियत, आम तोड़ने पर बांधकर पीटा।*

मासूम पर हैवानियत, आम तोड़ने पर बांधकर पीटा।*

*नाबालिग को बांधकर पीटने वाले दम्पति गिरफ्तार।*

रिपोर्ट:गजेंद्र कुमार गुप्त।

महराजगंज: चौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक कक्षा 6 का छात्र है और 28 अप्रैल को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, किन्तु वह स्कूल न जाकर आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां वह घास काट रही थीं।बताया जा रहा है कि आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सरिता देवी और उनके पति रामनाथ ने बालक को बांधकर बेरहमी से मारपीट की।घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने थाना चौक में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। और चौक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्त रामनाथ और सरिता देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments