HomeHealth & Fitnessस्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ...

स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ वंदना पाठक सम्मानित

कानपुर। आरोग्य दर्पण परिवार द्वारा रविवार को एक प्रतिष्ठित होटल में स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया और इसी क्षेत्र से जुड़ी डॉ. वंदना पाठक किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी। इसको लेकर मंगलवार को आरोग्य दर्पण परिवार ने विश्वविद्यालय जाकर डॉ. वंदना पाठक को सम्मानित किया। इस दौरान आरोग्य दर्पण के सीईओ आरपी वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और ऐसे कार्य नई पीढ़ी को दिशा देते हैं।

वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ वंदना पाठक को “हेल्थ एंड वेलनेस सेमिनार 2026 एवं मानवीय सेवा सम्मान” के तहत सम्मानित किया गया। पूर्व कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में विशेष समारोह में सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संस्था के सीईओ रामप्रकाश वर्मा और महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मान प्रदान किया। डॉ पाठक को स्वास्थ्य, शिक्षा व जनजागरूकता में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments