#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में एक युवती को परिवार रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह जीवित है। बस्ती सदर विकासखंड के ग्राम रतनपुर अर्जुन की निवासी सुमन चौधरी मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और खुद को कागजों में जीवित दर्ज कराने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्षों पहले मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि उन्होंने साल 2019 में हाईस्कूल प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में सुमन ने अपनी जन्मतिथि 17 अगस्त 2002 बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 मई 2017 को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी/सेक्रेटरी ने परिवार रजिस्टर भाग-1 में उन्हें मृत और निरक्षर दर्ज कर दिया। उस समय सुमन जीवित थीं और अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए थीं। सुमन के अनुसार, परिवार रजिस्टर में इस गलत प्रविष्टि के कारण उन्हें पिता की संपत्ति से जुड़े मामलों और अन्य सरकारी कार्यों में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दस्तावेजों में विरोधाभास होने से उनके कानूनी अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि परिवार रजिस्टर में उन्हें मृत के स्थान पर जीवित और निरक्षर के स्थान पर साक्षर दर्ज किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इस गलत प्रविष्टि के लिए जिम्मेदार तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परिवार रजिस्टर में युवती को मृत दिखाया:बस्ती में डीएम ऑफिस पहुंचकर खुद को जिंदा दिखाने की गुहार लगाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












