#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी क्षेत्र में बबुरहवा गांव के पास हाईवे पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य बुधवार को फिर से शुरू हो गया है। यह कार्य बारिश से बने गड्ढों को भरने के लिए किया जा रहा है। गौरतलब है कि 28 जून की रात बबुरहवा के पास सड़क मरम्मत के दौरान एक हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अगले दिन एक घायल इंजीनियर ने भी दम तोड़ दिया था। एक अन्य मजदूर का अभी भी इलाज चल रहा है। कार्य शुरू करने वाली संस्था ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। काम वाली जगह पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि आने-जाने वाले वाहनों को दूर से ही सड़क पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य की जानकारी मिल सके। इससे किसी भी संभावित दुर्घटना या अनहोनी की आशंका को कम किया जा सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बबुरहवा में हाईवे गड्ढों की मरम्मत फिर शुरू:पिछली दुर्घटना के बाद सुरक्षा उपायों के साथ कार्य जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












