#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के कछुआड गांव में कुआनो नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान से खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्राथमिक विद्यालय कछुआड, आंगनबाड़ी केंद्र और शिव मंदिर इसकी चपेट में आने की आशंका है। नदी पर बने पुल के कारण पश्चिमी तट पर कटान बढ़ गया है, जिससे ये महत्वपूर्ण इमारतें खतरे में हैं। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर चिंता का माहौल है। इस समस्या के समाधान हेतु ग्रामीणों ने 1 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी बस्ती को सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मंदिर, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी को नदी के कटान से बचाने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश पर, जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार सरोज ने मौके पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। कछुआड और गोनार गांव के विजय पाल, हरिओम यादव, राघवेंद्र पाल, धर्मराज निषाद, राधेश्याम पाल, दयाराम निषाद, छेदीलाल, सिपाही लाल, हरिश्चंद्र, देवचंद, प्रवेश, अंकित और फेकू निषाद सहित कई अन्य ग्रामीणों ने यह प्रार्थना पत्र दिया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के कछुआड में कुआनो नदी का कटान:विद्यालय, आंगनबाड़ी और मंदिर पर खतरा, ग्रामीणों ने की बचाव की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












