Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बस्ती में पौध...

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बस्ती में पौध वितरित कर विधानसभा जीत का लिया संकल्प

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा, पौधे वितरित किए और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने केक काटकर खुशियां बांटीं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि अखिलेश यादव वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में युवाओं, छात्रों, किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और आम जनता की उम्मीद बन गए हैं। देखें, 3 तस्वीरें… उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और आज भी प्रदेश तथा राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। महेंद्रनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन को आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत में बदलने के लिए पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, राम सिंह यादव, विपिन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, जावेद पिंडारी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद स्वालेह, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह ‘छोटे’, राघवेंद्र सिंह, हरीश गौतम, जमील अहमद, गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और पार्टी को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments