बस्ती – मंगलवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह की धर्म पत्नी डा. सुनीता सिंह ने गांधीनगर के गौरीदत्त धर्मशाला के निकट मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र का विधि विधान से फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि यह बुटीक उन लोगों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है जो ट्रेंडी और कस्टम-मेड कपड़ों के शौकीन हैं। यहां महिलाओं लिए एथनिक वियर, डिजाइनर साड़ियों, वेस्टर्न ड्रेसेस, या हैंडवर्क, का एक एक्सक्लूसिव कलेक्शन उपलब्ध है। यहां महिलाओं को अब सौन्दर्य प्रसाधन के साथ ही अब बेहतर वस्त्र भी मिल सकेंगे जो बस्ती के लिये बड़ी उपलब्धि है।
मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द की प्रोपराइटर हरसरन कौर ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने ग्राहकों को किफायती कीमतों पर लेटेस्ट फैशन और बेहतरीन फैब्रिक उपलब्ध कराना है। हम हर ग्राहक की पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड डिजाइनिंग की सुविधा भी दे रहे हैं। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने बुटीक के इंटीरियर और कपड़ों के कलेक्शन की काफी सराहना की।
उद्घाटन अवसर पर मिन्नी लारेंस, कंचन श्रीवास्तव, शालिनी भानिरामका, सौम्या अरोरा, रितु गुलस्ता, श्वेता यादव, ऊषा चौधरी, कला अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कुसुम चौधरी, विमला सिंह, नमिता श्रीवास्तव, मधु चौधरी, डा. अरूण, श्रीधर दूबे, केशरी नरायन त्रिपाठी, सन्तोष सिंह, अजय सिंह, अवधेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, कुलवेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
डा. सुनीता सिंह ने किया मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र का उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












