Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन मनाया गया:बस्ती में सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य...

अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन मनाया गया:बस्ती में सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन जनपद बस्ती की रुधौली विधानसभा क्षेत्र में मनाया गया। मानिकचंद स्थित अपना मैरेज हॉल में आयोजित भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में केक काटा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. उमर ने की। वरिष्ठ समाजवादी विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामतीरथ यादव और कुलदीप मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन को नई दिशा मिली है और प्रदेश की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिठाइयां वितरित की गईं और सभी ने अखिलेश यादव के उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments