Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पाक्सो एक्ट के फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा:बहराइच पुलिस ने...

पाक्सो एक्ट के फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा:बहराइच पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ दी जल्द पेश होने की चेतावनी


बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों के घरों पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी है, ऐसा न करने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिरजापुर तिलक निवासी इरशाद और दिनेश पर बीएनएस की धारा 137/2, 87, 70/2, 351/3 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को स्थानीय पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ आरोपियों के गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की और उनके परिजनों को आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में हाजिर करने के लिए कहा। थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments