HomeHealth & Fitnessस्कूल चलो अभियान रैली में गूंजा शिक्षा का संदेश, नामांकन बढ़ाने पर...

स्कूल चलो अभियान रैली में गूंजा शिक्षा का संदेश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

बस्ती – विकासखंड हर्रैया में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने किया, जबकि मुख्य अतिथि विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम से शुरू होकर पुरानी तहसील के बगल से बाईपास, मुरादीपुर चौराहा और मनोरमा पुल के समीप से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बैंड पार्टी और डीजे के साथ स्कूल चलो अभियान के प्रेरक गीत बजाए जा रहे थे। स्कूली बच्चे हाथों में आकर्षक तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर हर बच्चा स्कूल जाएगा, भारत का भविष्य मुस्कुराएगा। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। शिक्षा है सबका अधिकार, अब न रहे कोई लाचार। बेटा-बेटी एक समान, दोनों को दो शिक्षा का सम्मान जैसे जागरूकता संदेश लिखे थे। विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में लोगों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और उन्हें नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। इसके लिए शिक्षक घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल, काशीराम वर्मा एवं रवीश कुमार मिश्र ने भी अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।
रैली में मुख्य रूप से चंदारानी, उर्मिला पाण्डेय, सुधा श्रीवास्तव, निरुपमा तिवारी, मीरा चौधरी, प्रतिमा श्रीवास्तव, तान्या सिंह, गायत्री यादव, शिल्पी गुप्ता, साहिबा खातून, श्री नारायन मिश्र, ओम प्रकाश, सर्वदेव सिंह, उदय प्रताप सिंह, दिवाकर रंजन ओझा, राम सागर, योगेश सिंह, चिन्मय राय, राम रक्षा, जय शंकर पाण्डेय, प्रदीप मलिक, वीरेन्द्र कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, सुधीर सिंह, मनोज वर्मा, हरी सिंह, विजय कुमार, विश्वजीत गुप्ता, विकास दीप निगम, पीयूष यादव, पवन वर्मा, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, ऋषि सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments