नानपारा स्थित रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज 01 जुलाई को नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ, हवन और पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक गणेश कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। उनके साथ अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता और प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नवीन सत्र की सफलता और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रामनारायण शिशु मंदिर में नवीन सत्र शुरू:सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन के साथ हुई शुरुआत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












