लखनऊ। भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा बेटियों को गटर छाप कहे जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन कारी महिलाओं ने कंगना रनौत देश की बेटियों से माफी मांगने की मांग किया है।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का दिखावा करती है और देश की बेटियां जो जंतर मंतर पर भूखे प्यासे रहकर पुलिस की लाठियां खाकर और सरकार की प्रताड़ना सहकर मोदी सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया। उन्हीं बहादुर बेटियों को गटर छाप बताकर और उनके चरित्र पर सवाल उठाकर बीजेपी की बेटियों के खिलाफ मानसिकता को उजागर करती है। इस अवसर पर डॉ0 लालती देवी, अनामिका यादव, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, डा0 ऋचा कौशिक, शिप्रा अवस्थी, तनवीर फातिमा, सुमन प्रजापति, किरन शर्मा, महताब जायसी, पिंकी, प्रिया सहित सैंकड़ों महिलाएं माजूद रही।
कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्रियों का प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












