श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना इकौना-भिनगा मार्ग पर सेमरी चक पिहानी के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के शिवा जोत के मजरा राजापुर निवासी दिलीप कुमार दुबे (40) पुत्र महादेव दुबे सोमवार शाम को दवा लेने सेमरी चौराहा गए थे। देर रात वापस लौटते समय सेमरी चक पिहानी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दिलीप को जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन रात भर दिलीप की तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। मंगलवार को जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें दिलीप की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दिलीप कुमार दुबे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके बेटों में दीपक (16 वर्ष), अर्जुन (14 वर्ष), लवकुश (ढाई वर्ष) और ज्योति (12 वर्ष) शामिल हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। उनकी तीन बेटियां प्रीति, विनीता और अनीता विवाहित हैं। इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:इकौना-भिनगा मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












