#बस्ती_न्यूज
वाल्टरगंज पुलिस ने बुधवार शाम क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन पैदल गश्त की। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा भिटिया और गनेशपुर के मुख्य बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर मार्च किया। गश्त के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले और संदिग्ध वाहनों की नियमानुसार चेकिंग भी की गई। थानाध्यक्ष ने सर्राफा व्यापारियों, कोचिंग सेंटरों और मेडिकल स्टोर संचालकों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेला व्यवसायियों को आवागमन बाधित न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि स्टंटबाजी करने वालों और अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज पुलिस का पैदल गश्त:शांति व्यवस्था हेतु संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












